Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

मामूली बातों पर गोली चलना हो गया है देहरादून में आम , लड़की के चक्कर मे लडाई ,एक युवक को लगी गोली । – myuttarakhandnews.com


देहरादून : कल 11अप्रैल 2024 को जतिन चौधरी पुत्र मनोज कुमार निवासी झबिरन सरसावा सहारनपुर,जो वर्तमान में देहरादून में एक रिश्तेदार के घर रह पढ़ाई कर रहे है , ने पटेलनगर थाने में आकर बताया कि विनीत भट्ट द्वारा उंनका और उनकी एक महिला मित्र का काफी समय से पीछा किया जा रहा था ।इसके चलते उनकी पुरानी रंजिश भी है , कल वह और उनकी महिला मित्र शिमला बाईपास रोड स्थित घर राजपुर स्थित एक होटल में डिनर कर लौट रहे थे तो विनीत भट्ट और उसके साथियों ने उन पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायर किया गया, जिसमें उसके साथी आशीष शर्मा को गोली लग गई, जिसका उपचार वर्तमान में महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है।इसके आधार पर उक्त कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा अपराध संख्या 261/ 24 धारा 147/307/34/ 506 दर्ज कर पूछताछ की जा रही है ।
जिसमे प्राथमिक जांच और चश्मदीद गवाहों के बयानों के अनुसार यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की गोली विनीत भट्ट अथवा उसके साथियों ने चलायी या फिर आपसी हाथापाई में गोली चली है ।परन्तु देहरादून जैसे शान्ती भरे शहर में आये दिन कॉलेज पढ़ने वाले युवाओं का इस प्रकार का व्यवहार आम हो चुका है ।देहरादून पुलिस के नेहरू कॉलोनी थाने ने पकड़ी 150 पेटी देशी शराब :

Post Views: 7

Post navigation

Exit mobile version