उत्तराखंड में शुरू होगा पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस, युवाओं को डाक सेवाओं से जोड़ने की विशेष पहल – पर्वतजन

उत्तराखंड में शुरू होगा पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस, युवाओं को डाक सेवाओं से जोड़ने की विशेष पहलदेहरादून, उत्तराखंड में डाक विभाग अब अपनी पारंपरिक छवि को एक आधुनिक रूप देने जा रहा है। विभाग 1 दिसंबर को राज्य का पहला Gen-Z पोस्ट ऑफिस पौड़ी जिले के जीबी पंत पीजी कॉलेज परिसर में शुरू करने वाला है। यह नया मॉडल खास तौर पर युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो आज डिजिटल माध्यमों के अधिक करीब है।
डाक विभाग का मानना है कि तकनीक के दौर में युवा अब पत्र लिखने या डाकघर जाने की पुरानी संस्कृति से दूर हो चुके हैं। इसी दूरी को कम करने के उद्देश्य से विभाग ने शैक्षणिक संस्थानों के भीतर नए प्रकार के पोस्ट ऑफिस खोलने की योजना बनाई है, ताकि विद्यार्थी न केवल इन सेवाओं का लाभ ले सकें बल्कि उनसे जुड़ाव भी महसूस करें।
योजना के पहले चरण में उत्तराखंड के सात शिक्षण संस्थानों में Gen-Z पोस्ट ऑफिस स्थापित किए जाएंगे। पहला पोस्ट ऑफिस 1 दिसंबर को घुड़दौड़ी स्थित जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू होगा, जबकि दूसरा केंद्र 15 दिसंबर को हल्द्वानी में खोला जाएगा।

इन Gen-Z पोस्ट ऑफिसों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। हर केंद्र में वाई-फाई, कॉफी मशीन, आधार संबंधित सेवाएँ और डाक विभाग की सभी योजनाएँ उपलब्ध रहेंगी। युवाओं को आकर्षक और क्रिएटिव माहौल देने के लिए इन पोस्ट ऑफिसों का डिजाइन भी पूरी तरह से नया रखा जा रहा है।
उत्तराखंड परिमंडल के निदेशक अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया कि यह पहल नई पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों को इन पोस्ट ऑफिसों के डिजाइन और क्रिएटिव लुक में भी शामिल किया जाएगा, ताकि यह स्थल उन्हें अपना-सा लगे। शुरुआती तौर पर दो स्थानों का चयन हो चुका है और अन्य संस्थानों से चर्चा कर राज्यभर में इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
डाक विभाग की यह कोशिश पारंपरिक डाक सेवाओं को नई पहचान देने के साथ-साथ युवाओं को इनसे दोबारा जोड़ने का प्रयास है।

Sapna Rani

Recent Posts

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 minutes ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

9 minutes ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

1 hour ago

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया इस्तेमाल – myuttarakhandnews.com

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…

1 hour ago

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital ramnagar dowry death case kohinoor | my uttarakhand news

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…

1 hour ago