देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह देहरादून स्थित सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक निर्धारित समय पर शुरू हो गई। कैबिनेट विस्तार के बाद यह पहली बैठक है, जिसमें पांच नए मंत्री भी शामिल हुए।
अहम विभागों पर हो सकता है फैसला
बैठक में परिवहन, शिक्षा, वन, पंचायतीराज समेत विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है।
नए मंत्रियों का स्वागत
बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी मंत्रियों से राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया गया
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी। मुख्य सचिव ने इस संदेश को बैठक में पढ़कर सुनाया।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…