पहले मचा सोशलमीडिया में बवाल फिर गैरसैंण विकासखंड के माईथान में समुदाय विशेष को लेकर प्रचारित खबर का व्यापार संघ अध्यक्ष ने किया खंडन । – myuttarakhandnews.com

गैरसैण : 17 अक्टूबर 2024 को गैरसैण के खनसर घाटी में स्थानीय निवासियों द्वारा एक जन चेतना रैली का आयोजन किया गया ।रैली के बाद, सोशल मीडिया पर एक पत्र तेजी से वायरल हुआ, जिसमें यह कहा गया कि खनसर घाटी में रहने वाले विशेष समुदाय के लोगों को 31 दिसंबर 2024 तक इस क्षेत्र को छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है।
पत्र में व्यापार संघ माइथान की मोहर स्पष्ट रूप से दिख रही है ।Oplus_131072पत्र के वायरल होते ही क्षेत्र के समुदाय विशेष के लोग डर और अविश्वास के ग्रसित हो गये ।
मामला तेजी से हाईकमान तक पहुँच गया ।जिससे चमोली डीएम, पुलिस अधीक्षक तक को स्वयं मामले में स्पष्टीकरण देना पड़ा ।
मामले में पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार द्वारा बताया गया कि व्यापार संघ अध्यक्ष ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि जन चेतना रैली का आयोजन संगठन की ओर से किया गया था। रैली के माध्यम से नगर क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का 31 दिसंबर तक पूर्ण रूप से सत्यापन की मांग की गई थी। किसी भी समुदाय को नगर खाली करने की बात नहीं कही गई है। आसामाजिक तत्वों ने बातों को गलत तरीके से पेश किया है।मामले में कल 21 अक्टूबर 24 को वर्तमान व्यापार मण्डल अध्यक्ष माईथान बलदेव सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष वीरन्द्र सिंह रावत व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय रावत निवासी माईथान को स्पष्टीकरण देना पड़ा ।
” उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किसी भी समुदाय को नगर खाली करने के लिए नहीं कहा गया है, बल्कि रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करना था, साथ ही जो लोग नाम बदलकर रह रहे है उनके सही पते व कार्य की जानकारी का पता करना था, उन्होंने कहा कि आसामाजिक तत्वों द्वारा इस मुद्दे को सोशल मीडिया के माध्यम से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। रैली का उद्देश्य सभी निवासियों की सुरक्षा और समाज में सामंजस्य बनाए रखना है।
हालाँकि सूत्रों अनुसार यह बयान चौतरफा किरकिरी के बाद दबाव में दिया गया बताया जा रहा है । कुछ लोगों ने स्पष्ट किया कि माइथान क्षेत्र में कुछ समुदाय विशेष के लोगों वर्षो से निवास कर रहे है ।स्थिति क्या है यह तो निष्पक्ष जांच के बाद पता चलेगा परन्तु वर्तमान में चमोली पुलिस सोशलमीडिया पर उस प्रकार की अफवाओं (जिससे इलाक़े में दंगे फैले ) पर नजर रख रही है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी में है ।चमोली पुलिस ने लोगों से अपिल की है कि सोशलमीडिया का दुरुपयोग ना करें और आपसी भाईचारा बनाये रखें ।
चमोली जिले में नहीं थम रहा हिन्दू मुस्लिम विवाद ! अब ओवैसी ने भी किया पलटवार

Post Views: 11

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

2 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

3 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

3 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

3 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

3 hours ago