Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

छात्र एंजेल चकमा की हत्या में पांच आरोपी गिरफ्तार,फरार आरोपी की तलाश तेज – myuttarakhandnews.com

देहरादून : देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस घटना को लेकर त्रिपुरा से लेकर उत्तराखंड तक आक्रोश का माहौल है। फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पूरी वारदात
त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की सेलाकुई, देहरादून में हुई हत्या के मामले में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस को आशंका है कि आरोपी नेपाल भाग गया है, जिसके चलते एक पुलिस टीम को उसकी तलाश में नेपाल भेजा गया है और वहां की एजेंसियों से भी सहयोग मांगा गया है।
एंजेल चकमा की मौत के बाद देहरादून समेत कई जगहों पर शोक और आक्रोश देखने को मिल रहा है। रविवार को झाझरा स्थित जनजातीय गुरुकुल में सामाजिक संगठनों और पूर्वोत्तर के छात्रों ने मोमबत्तियां जलाकर एंजेल को श्रद्धांजलि दी और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।

श्रद्धांजलि सभा में त्रिपुरा के विधायक शंभू लाल चकमा और मृतक छात्र के माता-पिता अगरतला से ऑनलाइन जुड़े। इस दौरान एंजेल के पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Post Views: 5

Post navigation

Exit mobile version