नीलकंठ महादेव का दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के पांच श्रद्धालु जंगल में भटके, पुलिस ने किया रेस्क्यू – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीलकंठ महादेव के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के पांच युवक रास्ता भटककर राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में पहुंच गए। सूचना मिलने पर लक्ष्मणझूला पुलिस और वन विभाग की टीम ने तत्काल संयुक्त ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने वन्यजीवों के खतरे वाले क्षेत्र से पांचों श्रद्धालुओं को सकुशल रेस्क्यू कर लिया।
थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि नीलकंठ दर्शन के लिए आए पांच श्रद्धालु पैदल मार्ग पर भटक गए। जंगल में भटके श्रद्धालुओं ने पुलिस को फोन कर बताया कि वह जंगल की तरफ चले गए हैं और उन्हें कुछ भी रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने तत्काल मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर श्रद्धालुओं की जगह की छानबीन की। सर्विलांस के आधार पर श्रद्धालुओं की लोकेशन राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के कोर जोन अंतर्गत विंध्यवासिनी मंदिर से करीब 6 किमी दूर महादेव पानी में मिली।
लक्ष्मण झूला पुलिस ने राजाजी पार्क की टीम के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान जंगल में भटके पांचों युवकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। युवक चमन लाल, कुलदीप, साहिल, गोविंद, मनीष ग्राम जुरासी हरियाणा के निवासी हैं। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल, नवीन पुरोहित, मोहित, कुंवर प्रताप एवं राजाजी पार्क की टीम से गौरव, हरि सिंह, केशव, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Fresh snowfall in Kedarnath | Uttarakhand News Network

On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…

2 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

8 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

10 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

12 hours ago