Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में एक ही दिन पांच सड़क हादसे, नौ लोगों की मौत; पूरा परिवार भी खत्म – Uttarakhand

Five road accidents in a single day in Uttarakhand, nine people died; entire families also perishedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून/हल्द्वानी/उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में पांच सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हल्द्वानी में देर रात दो कारों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसा उधमसिंह नगर में जबकि एक टिहरी में हुआ।हल्द्वानी में परिवार उजड़ारामपुर रोड में सोमवार देररात दो कारों की भिड़ंत में कारोबारी समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना में जान गंवाने वाले एक ही परिवार की दो महिलाएं व एक पुरुष है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।जानकारी के मुताबिक वनभूलपुरा के लाइन नंबर-17 निवासी 30 वर्षीय जाहिद पुत्र अब्दुल गनी की मां अख्तरी रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वह कैंसर की बीमारी से ग्रसित हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब दस बजे जाहिद अपने सगे भाई 26 वर्षीय साजिद, सास शाहजहां (60), नानी अफसरी (75) और रिश्ते की बहन मुस्कान (15) के साथ अपनी मां से मिलने रुद्रपुर गए थे। वहां से देररात दो बजे पूरा परिवार ऑल्टो कार से हल्द्वानी लौट रहा था। रामपुर रोड पर बेलबाल मंदिर से दो किमी पहले एक तीव्र मोड़ के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।इस घटना में साजिद, शाहजहां और अफसरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुस्कान और जाहिद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मुस्कान को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि जाहिद का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गए। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि स्कॉर्पियो से फरार एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।महिला की बाइक की टक्कर से मौत, बाइक खाई में गिरीउधर, गौलापार में कुंवरपुर चौराहा गौलापार निवासी 65 वर्षीय दुर्गा देवी की सड़क पार करते बाइक की टक्कर से उनकी मौत हो गई। टिहरी के लंबगांव में सोमवार देर रात कोडार-दीनगांव-मुखेम मार्ग पर बाइक खाई में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। जिनकी पहचान बालकृष्ण, विपिन के रूप में हुई।सितारगंज हादसे में दो की मौतसितारगंज में सिसौना मार्ग पर सोमवार रात को हादसे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 21 वर्षीय सोनू जोशी निवासी सिसौना की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल से रेफर 22 वर्षीय गोविंद पुत्र महेंद्र कुमार की हल्द्वानी में इलाज के दौरान मौत हो गई। हल्द्वानी से जख्मी करन पाल को बरेली रेफर किया गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

32 seconds ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

29 minutes ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

1 hour ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 hours ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

3 hours ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

3 hours ago