Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के पांच हजार जरूरतमंदों को मिलेगा PM आवास का तोहफा, भव्य समारोह में चाबियां सौंपेंगे CM धामी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में इस माह 5,000 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार किए गए आवासों की चाबी सौंपी जाएगी। सभी आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समय मिलते ही राज्य स्तर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें लाभार्थियों को चाबियां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के लाभार्थी वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर समेत कई जिलों में यह आवास तैयार किए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में बहुमंजिला ईडब्ल्यूएस आवास और ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकानों काे बनाने के लिए आर्थिक मदद दी गई है।
उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बताया कि इन आवासों में शौचालय, विद्युत कनेक्शन, स्वच्छ पेयजल और रसोई की सुविधा है। कई स्थानों पर उज्ज्वला योजना और सौभाग्य योजना से भी लाभार्थियों को जोड़ा गया है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है।
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में योजना के तहत किस्तों की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। इससे निर्माण प्रक्रिया में पारदर्शिता आई और समय पर कार्य पूरा हुआ।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे। आगामी चरणों में और अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाएगा। कहा, आवास निर्माण से राज्य में न केवल गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को सुरक्षित आवास मिल रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और निर्माण गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ…

5 minutes ago

बालिकाओं की प्रतिभा को सम्मान और सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: रेखा आर्या –

 देहरादून। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या…

20 minutes ago

दून में आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 नशेड़ी चालक गिरफ्तार; 39 वाहन सीज –

देहरादून। राजधानी में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और देर रात तक हुड़दंग करने वालों…

33 minutes ago

बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका

रविवार को थी ड्यूटी, कार्यालय नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने किया फोन; जवाब नहीं मिलने…

47 minutes ago

समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ

किसानों को कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी हल्द्वानी : सेवा…

1 hour ago

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन

जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है…

4 hours ago