मसूरी घूमने गए पांच युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत
मसूरी घूमने गए पांच युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
रात मसूरी घूमने गए थे और वहीं रुके थे। सुबह देहरादून वापस लौटते हुआ हादसा हुआ। इस हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
हादसे में एक युवती समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
बताया जा रहा हैं कि वाहन में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी।
जबकि तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस द्वारा ये भी बताया जा रह हैं कि, सभी मसूरी रोड स्थित आईएमएस कॉलेज के छात्र-छात्राएं है। इस घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है।
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिए हैं।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…