हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह पांच बजे बाबा को मालपुओं का भोग लगाने के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। तपती धूप के बावजूद 80 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ कैंची धाम पहुंचे और दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर में शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पूरी रात सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ चलता रहा। सोमवार सुबह 4:30 बजे शंख, घंट और ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा को मालपुओं का भोग लगाया गया। इसके बाद सुबह 5 बजे मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर परिसर में वैष्णवी देवी, विंध्यवासिनी, हनुमान और सिद्धि माई को भी भोग अर्पित किया गया।
मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालुओं की संख्या पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया गया। सुबह 6 बजे तक 6,200 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे, जबकि शाम 7 बजे तक यह संख्या बढ़कर 77,203 पहुंच गई। पूरे दिन में 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
मंदिर परिसर के बाहर करीब दो किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ अनुशासित तरीके से दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे। तेज धूप के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। कई श्रद्धालु धूप से बचने के लिए छाते और रुमाल का सहारा लेते नजर आए।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हल्द्वानी, भीमताल, भवाली, नैनीताल, खैरना और अन्य स्थानों से शटल सेवाएं संचालित की गईं। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कराने के बाद श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचाया गया।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए इस बार सार्वजनिक स्थानों पर भंडारों की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि निजी भूमि पर लगाए गए भंडारों में श्रद्धालुओं को पानी, जूस और अन्य प्रसाद वितरित किया गया।
मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी की। मेले में 1,500 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरों, दूरबीनों और सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों की मदद ली गई। दोपहर बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और कुमाऊं आईजी नवोदिता कुकरेती ने भी मेले का निरीक्षण किया
Post Views: 4
Post navigation
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…