श्रावणी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सोमेश्वर देवता के सानिध्य में जीवंत हुई देव संस्कृति –

 
देहरादून/यमुनोत्री । देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं और सनातन आस्था के प्रतीक ग्राम पंचायत राना गीठ में आयोजित श्रावणी मेला भगवान सोमेश्वर देवता के पावन सानिध्य में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने देव डोली के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।
श्रावणी मेले का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण देव डोली पूजा, सोमेश्वर देवता का डांगरी आसन, पांडव नृत्य तथा उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत करने वाले रासो-तांदी जैसे पारंपरिक लोकनृत्य रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
श्रावणी मेले में गंगोत्री क्षेत्र के जखोल, सोरा, सारी और बारसू सहित विभिन्न गांवों से देव डोलियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे। ग्राम पंचायत राना गीठ के ग्रामीणों ने सभी अतिथियों एवं देव डोलियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य एवं दिव्य स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंदिर समिति अध्यक्ष संदीप राणा ने कहा कि मेले केवल मनोरंजन या व्यापार का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता के जीवंत केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी ऐतिहासिक विरासत और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी से अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान करते हुए कहा कि “हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है।”
मेले में विधायक संजय डोभाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पूर्व प्रमुख विनीता रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता जगमोहन रावत, प्रमुख प्रतिनिधि अजवीन पंवार, जयराज बिष्ट, बृजमोहन राणा, अनिल चौहान, प्रवीण राणा, जसपाल परमार, मुकेश चौहान, ग्राम प्रधान मनीशा चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा राणा, नवीन चौहान, प्रमोद चौहान, आनंद राणा, मदन चौहान, आशीष, अजय चौहान, नरेंद्र थपलियाल, अनिल नौटियाल, पंकज उनियाल, रणवीर परमार, सुभाष, उदम लाल, सजलिया लाल, प्यारे लाल, मनी लाल, मोहन, राधेश्याम तथा बृजलाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

54 minutes ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

55 minutes ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

1 hour ago

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

2 hours ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

2 hours ago