वर्षाकाल से पहले पूरे हों बाढ़ सुरक्षा कार्य- सचिव आपदा प्रबंधन

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने नेपाल सीमा पर मेलाघाट में जगबूढ़ा नदी के भू कटाव की रोकथाम के दृष्टिगत बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि जहाँ पर अति आवश्यक है, वहां पर शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिया जाए।
उन्होंने कहा कि जहां भी बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने हैं, वहां का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की।निरीक्षण के उपरांत उन्होंने लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहाँ भी बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं, उन्हें वर्षाकाल से पूर्व ही पूर्ण कर लिया जाए तथा कहीं पर भी यदि बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हों तो उसका पहले से ही प्लान बनाकर रखा जाए।
बैठक में अपर जिला अधिकारी कोस्तुभ मिश्र व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने बताया कि नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी से एस एस बी चौकी तथा मेलाघाट सिसैया के बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराया जाना आवश्यक है तथा मोहम्मदपुर भुड़िया को देवहा नदी के कटाव से बचाव हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने है।
सचिव विनोद कुमार सुमन ने शासन स्तर पर हर संभव सहयोग का शासन दिया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

शक्ति नहर में कूदे 48 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, ढालीपुर इंटेक से मिला शव – myuttarakhandnews.com

  विकासनगर। शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम…

2 minutes ago

ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल आर्टिका कार जब्त – myuttarakhandnews.com

ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में…

8 minutes ago

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…

6 hours ago

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…

6 hours ago

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का…

6 hours ago