

Flood of candidates in Panchayat elections, thousands filed nomination on the very first day, 96 thousand employees will conduct votingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादूनः उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पांच जुलाई तक नामांकन होंगे. नामांकन के पहले दिन उत्तराखंड में कुल 2167 नामांकन हुए, जिसमें जिला पंचायत सदस्य की 358 सीटों में से 42 सीटों पर नामांकन हुए. वहीं ग्राम प्रधान पद पर 1327 नामांकन, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 534 नामांकन हुए. पंचायत चुनाव के लिए 5 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी. वहीं चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के पहले दिन 221 नामांकन हुए. ग्राम प्रधान के लिए सर्वाधिक 152 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया. इस बीच भाजपा ने जिला पंचायत सीट पर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी. 28 जिला पंचायत सीट में से 17 सीट पर की प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है. बता दें कि सात जुलाई से नौ जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. दस से 11 जुलाई तक नाम वापस लिए जाएंगे. 24 और 28 जुलाई को मतदान होगा. 31 जुलाई को मतगणना होगी.दो चरणों में होगा उत्तराखंड पंचायत चुनावउत्तराखंड में नवंबर 2024 में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया था. उसके बाद से पंचायतें प्रशासकों के हवाले भी रही और कुछ दिन बिना प्रशासकों के भी. आखिरकार अब चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई है. दो जुलाई से नामांकन शुरू हो चुका है. उत्तराखंड में दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 24 जुलाई को प्रदेश 89 में से 49 विकासखंडों में पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा. दूसरे चरण में 28 जुलाई को मतदान होगा. दूसरे चरण में 39 ब्लॉकों में मतदान होगा.हरिद्वार में नहीं होंगे पंचायत चुनावउत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़ शेष बारह जिलों में पंचायत चुनाव हो रहे हैं. हरिद्वार जिले में 2022 में पंचायत चुनाव हो चुके हैं. उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान से हरिद्वार जिले में और शेष 12 जिलों में अलग -अलग समय में पंचायत चुनाव होते हैं. इस बार ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के कुल 66 हजार 418 पदों के लिए चुनाव होगा. सबसे अधिक 55 हजार 587 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद हैं .96 हजार कर्मचारी होंगे तैनातग्राम प्रधान के 7,499 क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2,974 और जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होना है. चुनाव में कुल 47, 77, 072 मतदाता मतदान करेंगे. जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या -23,10,996 है तो पुरूष मतदाताओं की संख्या-24,65,702 है. चुनाव में करीब 96 हजार कर्मचारी अधिकारी तैनात किए गए हैं. चुनाव को लेकर इन दिनों बीजेपी और कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है.
