Categories: hindiUttarakhand

सरकारी स्कूलों में खेल-लोक संगीत पर फोकस, उत्तराखंड में 12 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने की तैयारी – Uttarakhand

Focus on sports and folk music in government schools, preparations to build 12 sports complexes in Uttarakhandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में खेल और लोक संगीत को प्रोत्साहित किया जाएगा। जहां राज्य के 12 जिलों में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार जाएंगे। वहीं, 380 स्कूलों में लोकधुन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में छात्रों को लोक वाद्य मशकबीन, ढोल दमाऊ का प्रशिक्षण मिलेगा।शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि समग्र शिक्षा परियोजना के वर्ष 2025-26 के वार्षिक योजना में इस प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में नवाचारी गतिविधियों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इसके तहत समग्र शिक्षा के नए सालाना प्लान में इन प्रस्ताव को शामिल किया गया था।डॉ.रावत ने बताया कि स्थानीय लोक संगीत, कला, वाद्य यंत्र इत्यादि को प्रोत्साहित एवं जीवंत बनाये रखने के लिये प्रथम चरण में प्रदेश के 380 राजकीय विद्यालयों में लोकधुन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ और कलाकार स्कूल आकर छात्रों को ढोल-दमाऊं, मशकबीन की बारीकियां सिखाएंगे।छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और क्षमता विकास के लिए सुविधाएं मुहैया कराने को आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों से लैस स्पोर्ट्स कांपलेक्स तैयार किए जाएंगे। इनमें बॉक्सिंग, बैडमिंटन, बास्केटवॉल, टेवल टेनिस आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।बच्चों में तर्क शक्ति विकसित करने के लिये भी शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। इस पहल के तहत प्रदेश के सभी विद्यालयों में अभिरूचि परीक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा। जिसमें बच्चों को हर महीने ओएमआर सीट आधारित परीक्षण किया जायेगा। इससे वे भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार होंगे साथ ही लोक संस्कृति का संरक्षण होगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

3 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago