जनसरोकारों पर फोकस: मुख्य सचिव ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश –

देहरादून/नई टिहरी। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार, नई टिहरी में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विकासात्मक मुद्दों, आधारभूत सुविधाओं और जन अपेक्षाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य मामलों का निस्तारण जिला स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम जनता को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने क्षेत्रीय असमानताओं एवं आरक्षित क्षेत्र विस्तार से जुड़े विषय उठाए। विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार एवं विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह ने आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों और उपकरणों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।
विधायक देवप्रयाग विनोद कण्डारी ने पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पर्यटन विकास के लिए रोपवे परियोजनाओं को शीघ्र गति देने का विषय रखा। दर्जाधारी मंत्री जोत सिंह बिष्ट ने नदी तटीय क्षेत्रों में आवागमन के वैकल्पिक साधनों की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि दर्जाधारी मंत्री विनोद सुयाल ने यात्रा सीजन के दौरान देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव एवं प्रबंधन संबंधी चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया।
नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने विस्थापित नई टिहरी शहर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्य सचिव को सौंपा। बदरी-केदार मंदिर समिति सदस्य दिनेश डोभाल ने घनसाली नगर पंचायत की भूमि के नियमितीकरण तथा चारधाम यात्रियों को नई टिहरी से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने की मांग उठाई।
बैठक में विभिन्न नगर निकायों के अध्यक्षों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और विकास संबंधी आवश्यकताएं रखीं। नगर पालिका चम्बा एवं देवप्रयाग द्वारा पार्किंग सुविधाओं के विस्तार पर बल दिया गया, जबकि घनसाली एवं चमियाला के प्रतिनिधियों ने वन्यजीवों के बढ़ते हमलों से जनजीवन एवं कृषि को हो रहे नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
विकासखण्ड प्रमुखों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और वन्यजीव प्रबंधन से जुड़े विषयों को गंभीरता से रखा। मुख्य सचिव ने सभी मामलों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित विभागों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष चम्बा शोभनी धनोला, मुनिकीरेती नीलम बिजल्वाण, देवप्रयाग ममता देवी, नगर पंचायत तपोवन की अध्यक्ष विनीता बिष्ट, घनसाली के अध्यक्ष आनंद बिष्ट, चमियाला के अध्यक्ष गोविन्द सिंह राणा, लम्बगांव के अध्यक्ष रोशन रांगड़ सहित विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख घनसाली राजीव कंडारी, चम्बा सुमन सजवाण, नरेन्द्रनगर दीक्षा राणा, कीर्तिनगर अंचला खंडेवाल, देवप्रयाग विनोद बिष्ट, प्रतापनगर मनीषा पंवार, जौनपुर सीता पंवार एवं थौलधार सुरेन्द्र भण्डारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में विकास को जनभागीदारी, संवाद और जवाबदेही से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया तथा जनपद के समग्र विकास के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की गई।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…

47 minutes ago

मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…

1 hour ago

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…

2 hours ago

Possibility of rain and snowfall in these 5 districts of Uttarakhand | Uttarakhand News Network

The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…

3 hours ago

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…

4 hours ago