देहरादून, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने जनपद के सभी राशन कार्डधारकों से जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2026 की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया जुलाई माह से जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) के माध्यम से शुरू कर दी गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जुलाई माह का खाद्यान्न केवल 31 जुलाई 2026 तक ही ई-पॉस मशीन के माध्यम से वितरित किया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद जुलाई माह का खाद्यान्न प्राप्त नहीं किया जा सकेगा।
उन्होंने सभी पात्र राशन कार्डधारकों से अनुरोध किया है कि वे अपने निकटतम उचित दर विक्रेता से समय रहते खाद्यान्न प्राप्त कर लें, ताकि कोई भी लाभार्थी सरकारी खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित न रहे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने लाभार्थियों से निर्धारित समयसीमा का पालन करने की अपील की है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: Prof Durgesh Pant, Director General, UCOST, has announced…
my uttarakhand news Bureau Haridwar, 23 Oct: On his appointment as Director on the Board…
हरिद्वार; सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी करने, पांच करोड़ रुपये मांगने और जान…
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: A meeting of the Empowered Committee constituted to…
By Sachin Chauhan and Dr Tania Saili Dehradun, 23 Oct: In its first-ever collaboration with…