Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में मौसम को लेकर एक बार फिर से मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है तो वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना भी जताई गई है. मौसम विभाग के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के 7 जिलों में आज मौसम बदल सकता है. इन जिलों में बारिश और बराबरी की संभावना जताई गई है, इसको लेकर के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है तो वही बारिश भी लगातार देखी जा रही है. एक बार फिर से मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि इन 7 जिलों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है, मौसम विभाग ने आज और कल के लिए बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. इसमें 2500 मीटर से 3000 मीटर तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. प्रदेश के 7 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वही ऊंची पहाड़ियों में बर्फ बारी की संभावना जताई गई है.जिला अधिकारियों को जारी किया निर्देशउत्तराखंड मौसम विभाग देहरादून के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार मौसम लगातार बदल रहा है. आज यानि सोमवार और कल मंगलवार के दिन मौसम एक बार फिर से बदलेगा 7 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. इसको लेकर के चेतावनी जारी होने के बाद सभी जिलाधिकारी को सूचित कर दिया गया है कि अपने-अपने जिलों में हर प्रकार से मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है. उत्तरखंड में मौसम की तीसरी बर्फबारी होगी. उत्तराखंड के कई पर्यटन क्षेत्र में भी इस बार बराबरी की संभावना अधिक जताई जा रही है जैसे मसूरी नैनीताल उत्तरकाशी औली इन जगहों पर बर्फबारी लगातार देखने को मिल रही है, लेकिन नैनीताल में सबसे कम बर्फबारी हुई है तो वही होली में सबसे ज्यादा बर्फबारी देखी जा रही है.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…