Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

कोबरा गैंग सरगना सहित टूरिस्ट वीजा पर भारत आई विदेशी महिला नशा तस्करी में गिरफ्तार : – myuttarakhandnews.com


देहरादून :यहाँ 4 मई 2024 की राजपुर थाना पुलिस ने मंसूरी रोड में स्थित बास्क रेस्टोरेंट के पास से 1 विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया।केनिया देश की इस महिला के कब्जे से 31 ग्रा0 अवैध कोकीन तथा 16500 रू0 की नगदी बरामद हुई।इसके विरुद्ध राजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा में रिपोर्ट की गयी ।पूर्व में दून पुलिस द्वारा राजपुर, प्रेमनगर तथा दिल्ली से कोबरा गैंग के सरगना तथा विदेशी महिला तस्कर सहित अन्य नशा तस्करों को भारी मात्रा में हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
Regina Waweru Njeri D/O Waweru हॉल निवासी: 920 सैक्टर – 42 फरीदाबाद हरियाणा उम्र 35 वर्ष, मूल पता: केन्या, देहरादून में अस्थाई पता: दो बच्ची रोड नियर सिद्धार्थ लॉ कालेज रायपुर देहरादून
इस विदेशी महिला ने पूछताछ बताया गया कि वह मूल रूप से केन्या देश की नागरिक है तथा वर्ष 2018 में टूरिष्ट वीजा पर भारत आई थी। इस दौरान दिल्ली में कोबरा गैंग के सम्पर्क में आई तथा उसके बाद से कोबरा गैंग के लिये काम करने लगी। अभियुक्ता डिमांड के हिसाब से कोकीन को दिल्ली से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंटों व पैडलरों को सप्लाई करती है। उक्त कोकीन की सप्लाई शहर में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों, कालेज, शिक्षण संस्थानो में अध्ययनरत छात्रों व अन्य स्थानों पर डिमाण्ड के हिसाब से की जाती है, जिसमें अभियुक्ता द्वारा अपना कमीशन अलग से लिया जाता है। अभियुक्ता द्वारा बरामद कोकिन को बास्क रेस्ट्रोरेन्ट मसूरी रोड में विदेशी लोगो द्वारा आयोजित की गई पार्टी में सप्लाई करना था, जिसे वह दिल्ली से देहरादून लेकर आयी थी, इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Post Views: 9

Post navigation

Exit mobile version