उत्तराखंड में भड़कने लगी जंगल की आग, फायर सीजन में 73 घटनाएं दर्ज, विभागीय वेबसाइट पर शून्य दिख रहे आंकड़े – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में फायर सीजन शुरू होने के बाद से अब तक 73 वनाग्नि की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि कुमाऊं क्षेत्र में भी जंगलों में आग लगने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन वन विभाग की वेबसाइट पर वहां की घटनाओं का आंकड़ा शून्य दिखाया जा रहा है।
सर्दियों के मौसम में पर्याप्त बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण जंगल काफी शुष्क हो गए हैं। ऐसे में जंगलों में आग लगने का खतरा और बढ़ गया है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है।
वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 से 14 फरवरी तक प्रदेश में जंगल में आग लगने की 61 घटनाएं दर्ज की गई थीं। इन घटनाओं में करीब 42 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा था।
वहीं 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच मात्र 27 दिनों में जंगल की आग की 73 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से 70 घटनाएं गढ़वाल क्षेत्र में और तीन वन्यजीव क्षेत्रों में दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं में 36 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।
वन विभाग की वेबसाइट के अनुसार कुमाऊं क्षेत्र में नवंबर से मार्च तक जंगल में आग लगने की कोई घटना दर्ज नहीं है। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि 12 मार्च को अल्मोड़ा जिले के मटेला के जंगल में आग लगने की घटना सामने आई थी। इस आग पर दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

20 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

41 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago