हिमाचल में धधके जंगल, 67 जगहों पर भड़की आग, उत्तराखंड अब भी बेकाबू… घर चपेट में – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)बिलासपुर/नैनीताल: हिमाचल प्रदेश में लगातार जंगल धधक रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में जंगलों में आग लगने की 67 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इनमें 467.75 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा को नुकसान हुआ है। वहीं, नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग ने शुक्रवार देर रात एक घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार शाम तक धर्मशाला वन सर्किल में आग की सबसे अधिक 25 घटनाएं दर्ज हुई हैं। मंडी सर्किल में 13, हमीरपुर में 10, बिलासपुर में एक, चंबा में एक, नाहन में 11, शिमला में दो, सोलन में चार घटनाएं हुईं। बिलासपुर सर्किल में 32 हेक्टेयर, चंबा में दो हेक्टेयर, धर्मशाला में 61.45 हेक्टेयर, हमीरपुर में 157 हेक्टेयर, मंडी में 97.7 हेक्टेयर, नाहन में 38.7 हेक्टेयर, शिमला में 56 हेक्टेयर और सोलन में 22.7 हेक्टेयर वन भूमि पर आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अभी तक गर्मियों का सीजन शुरू होने के बाद से आग लगने की कुल 381 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें 2,705.84 हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान पहुंचा है। इस वन भूमि में पिछले साल बरसात में किया गया पौधरोपण क्षेत्र भी शामिल है।सुप्रीम कोर्ट कह चुका वनों को बचाया जाएनैनीताल के जंगलों में लगी आग पर भी काबू नहीं हो पाया है। अब आग ने घर को चपेट में लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को शीघ्र काबू में करने के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा था कि बहुमूल्य वनों को आग के खतरों से बचाया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने साथ ही कहा था कि राज्य में आग की घटनाओं के संबंध में दायर मुकदमा कोई प्रतिकूल मुकदमा नहीं है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

21 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

42 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago