उत्तराखंड
by cradminApril 7, 2026April 7, 2026
Share0
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के अंग्रेजी विभाग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद गठन के दौरान छात्र-छात्राओं ने आपसी सहमति से विभिन्न पदों पर प्रतिनिधियों का चयन किया।
अंग्रेजी विभाग के बीए द्वितीय, चतुर्थ और षष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बीए षष्टम सेमेस्टर की छात्रा नीलम को अध्यक्ष, नवल सिंह को उपाध्यक्ष, सचिन चौहान को सचिव तथा सीमांत को कोषाध्यक्ष चुना। वहीं देव, सृष्टि, आयशा, शिवानी और आयुषी भट्ट को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
परिषद का गठन विभाग प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चरणसिंह केदारखंडी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस मौके पर उन्होंने नवगठित परिषद को बधाई देते हुए कहा कि परिषद विभाग के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों के बीच संवाद और शैक्षणिक समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ दीवार पत्रिका के संपादन, रचनात्मक गतिविधियों और विभागीय कार्यक्रमों के संचालन में अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने नवचयनित पदाधिकारियों से विभाग को अकादमिक एक्सीलेंस की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Share0
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Chief minister Pushkar Singh Dhami launched 67 development schemes worth more…
Dehradun News: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी…
ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…
देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…
लोक संस्कृति के संरक्षण से लेकर युवाओं के भविष्य तक, हर मोर्चे पर काम कर…