विनय त्यागी की मौत पर SIT का गठन ,जांच को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश – myuttarakhandnews.com

रुड़की : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी की लक्सर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।
कैसे हुई वारदात
24 दिसंबर को विनय त्यागी को रुड़की जेल से लक्सर अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में विनय त्यागी को करीब तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे एम्स रेफर किया गया, जहां तीन दिन तक चले इलाज के बाद शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
दो आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। विनय त्यागी की मौत के बाद केस में हत्या के प्रयास की धारा हटाकर हत्या की धारा जोड़ दी गई और जांच आगे बढ़ाई गई।
एसआईटी का गठन
रविवार रात एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि घटना से जुड़े हर पहलू, साक्ष्य और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जाए और जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
एसआईटी में ये अधिकारी शामिल
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी की अगुवाई में गठित एसआईटी में शामिल हैं—
पथरी एसओ मनोज नौटियालबहादराबाद एसओ अंकुर शर्मालक्सर कोतवाली के एसआई विपिन कुमारहेड कांस्टेबल विनोद कुंडलियारुड़की सीआईयू के कांस्टेबल महिपाल
आगे की जांच
एसआईटी अब पूरे मामले की गहन जांच करेगी। यह भी देखा जाएगा कि हमलावरों को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी कैसे मिली और क्या इसके पीछे संगठित साजिश या गैंगवार है।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

14 minutes ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

55 minutes ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

1 hour ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

3 hours ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

3 hours ago