तीन अन्य सीटों की तर्ज पर पौड़ी व हरिद्वार में भी भाजपा प्रत्याशी रिपीट करने का बना दबाव
पूर्व में भाजपा नेतृत्व के खिलाफ दिए गए मनीष के बयान फिर से वॉयरल
देहरादून। सीएम धामी के नेतृत्व में चल रहा कांग्रेस तोड़ो अभियान के तहत शनिवार को एक और विकेट गिरा दिया गया। लग रही अटकलों के मुताबिक शनिवार को पौड़ी लोकसभा से 2019 में।कांग्रेस के टिकट पर हार चुके मनीष खंडूड़ी भाजपा में विधिवत तौर पर शामिल हो गए।इस मौके पर सीएम धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत ,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी नेता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि पूर्व सीएम बी सी खंडूडी के पुत्र मनीष खंडूड़ी ने शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। मनीष को पौड़ी सीट से कांग्रेस का टिकट मिलने की उम्मीद नहीं थी। उधर, कांग्रेस सूत्रों का कहना गया कि कांग्रेस ने मनीष खंडूड़ी को उम्मीद से अधिक सम्मान दिया। लेकिन वे इन पांच सालों में अपनी जमीन तैयार नहीं कर सके। 2019 में कांग्रेस में शामिल होते समय मनीष खंडूडी ने भाजपा को वन मैन पार्टी करार दिया था। और कहा था कि भाजपा ने मेरे पिता के साथ ठीक नहीं किया। उनका यह बयान एक बार फिर वॉयरल हो रहा है।
इधर, मनीष के भाजपा में शामिल होने के बाद पौड़ी लोकसभा सीट पर दावेदारों की संख्या बढ़ गयी है। पौड़ी सीट पर मौजूदा सांसद तीरथ सिंह रावत को 2024 का टिकट अभी नहीं मिला है। यही स्थिति हरिद्वार सांसद निशंक की है। जबकि भाजपा नेतृत्व नैनीताल, अल्मोड़ा व टिहरी सीट पर क्रमश: अजय भट्ट, अजय टम्टा व माला राज्य लक्ष्मी को टिकट दे चुकी है।
पौड़ी व हरिद्वार सीट पर जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा होने की उम्मीद है। तीन सीटों का टिकट रिपीट होने के बाद निशंक व तीरथ को भी फिर से चुनावी मैदान में उतारे जाने को लेकर दबाव बन रहा है।
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…
देहरादून, जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…
देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…
देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…
देहरादून– रिच संस्था प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही आकर्षक एवं बेहतरीन…
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…