नई दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) का मंगलवार को निधन हो गया. 91 वर्षीय वरिष्ठ बीजेपी नेता ने देहरादून में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सैन्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खंडूरी के निधन पर गहरा दुख जताया और उनके सार्वजनिक जीवन, सैन्य सेवा और राजनीतिक योगदान को याद किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर एक पोस्ट में उनके भारतीय सेना में शानदार सेवा को भी याद किया.
राष्ट्रपति ने लिखा, ”भुवन चंद्र खंडूरी ने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सादगी, पारदर्शिता और विकास की राजनीति का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया. देश और उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा.”
ईंधन संकट पर हाईकोर्ट का बड़ा संदेशराष्ट्रपति ने खंडूरी के परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) ने सशस्त्र बलों और राजनीति, दोनों क्षेत्रों में अमूल्य योगदान दिया.
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के प्रति उनका समर्पण मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान दिखाई देता था. उन्होंने बतौर केंद्रीय मंत्री उनके काम की भी सराहना करते हुए कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में बेहतरीन कार्य किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने X पर लिखा, “दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति!” खंडूरी की बेटी और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने बताया कि उनके पिता ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अंतिम सांस ली.
वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और हाल के दिनों में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राजनीति में आने से पहले बीसी खंडूरी भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद तक पहुंचे थे. सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा था.
बीसी खंडूरी ने उत्तराखंड की राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई. उन्होंने दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. इसके अलावा वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे. वो दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे.
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…
लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए केदारघाटी से संचालित होने वाली नियमित हेली सेवाएं…
देवभूमि परिवार पोर्टल से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद…
टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में देवप्रयाग विधायक विनोद…