51 दिन बाद जेल से घर पहुंचे खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ! – myuttarakhandnews.com

जनपद हरिद्वार – 27 जनवरी 2025 से जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को 51दिन बाद जमानत मिल गयी है ।
18मार्च को जिला कोर्ट हरिद्वार ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर जमानत मंजूर की
चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर 27 जनवरी को फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था,उनपर अन्य आरोप भी थे ।कल प्रणव सिंह चैंपियन के वकील गोपाल चतुर्वेदी ने उनके जमानत मिलने की जानकारी दी थी ।बता दे कि जेल में करीब 20 दिन रहने के बाद चैंपियन की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद चैंपियन को हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, बीते 31 दिनों से चैंपियन का हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में इलाज भी चल रहा है।
जमानत मिलने के बाद अधिवक्ता द्वारा जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद आज उन्हें आधिकारिक रूप से रिहा कर दिया गया।रिहा होने के बाद वह सीधे अपने आवास पहुंचे, उनकी रिहाई के बाद उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है ।
अस्पताल से निकलते ही वो हूटर लगी गाड़ी से निकल पड़े। जिस पर भी अब सवाल उठ रहा है ।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दून की स्मृतियां : पहला अध्याय ने दिखाई घाटी की समृद्ध विरासत की तस्वीर –

देहरादून, । दून घाटी के इतिहास, पुरातत्व, सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और प्राकृतिक भू-दृश्य को…

3 minutes ago

बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश

नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार…

11 minutes ago

तीज के रंग में रंगी पुलिस लाइन, लोकगीतों और चूड़ियों की खनक से गूंजा परिसर –

देहरादून। हरियाली तीज के उल्लास और उमंग से  पुलिस लाइन देहरादून का माहौल पूरी तरह…

24 minutes ago

चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में शिवसेना ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला –

देहरादून। देश में लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना…

42 minutes ago

रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

नैनीताल:  जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुक्रवार को रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में विधिवत शुभारंभ…

55 minutes ago