सैकड़ों समर्थकों संग कांग्रेस में लौटे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामकुमार वालिया –

 देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में उस समय हलचल तेज हो गई, जब पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं भारतीय सर्व समाज महासंघ व इंडियन किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में वापसी कर ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा ने परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान वालिया को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह तथा डॉ. हरक सिंह रावत ने पार्टी का पटका पहनाकर रामकुमार वालिया का स्वागत किया। वालिया की कांग्रेस में वापसी को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा और मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान रामकुमार वालिया ने कांग्रेस में पुनः शामिल होने की घोषणा की। उनके साथ विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।‘भाजपा में गरीब और सर्व समाज की आवाज नहीं सुनी गई’कांग्रेस में वापसी के बाद सभा को संबोधित करते हुए रामकुमार वालिया ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “भाजपा आज सर्व समाज विरोधी हो गई है। केंद्र और प्रदेश की सरकार में गरीब आदमी का कोई काम नहीं हो रहा है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।”वालिया ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी, वह पूरा नहीं हुआ। उनका कहना था कि उन्हें उम्मीद थी कि भाजपा सरकार में गरीब, किसान और सर्व समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।उन्होंने दावा किया कि उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को सैकड़ों पत्र लिखे, लेकिन भाजपा सरकार में किसी गरीब व्यक्ति का काम नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में भाजपा में रहना उनके लिए मुश्किल हो गया था।‘कांग्रेस मेरा घर, जीवनभर पार्टी को मजबूत करूंगा’रामकुमार वालिया ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में पुनः अपने घर वापसी की है और अब जीवनभर कांग्रेस में रहकर पार्टी को मजबूत करने तथा आम जनता की सेवा करने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वह राजनीतिक मंच है, जहां सर्व समाज, गरीब, किसान और आम आदमी की आवाज को मजबूती से उठाया जा सकता है। उन्होंने अपने समर्थकों से भी कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।कई प्रमुख चेहरे भी कांग्रेस में शामिलरामकुमार वालिया के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मेहूवाला के पूर्व ग्राम प्रधान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राव नसीम अहमद, ग्राम रामपुर के ग्राम प्रधान तनवीर अहमद, जीवनगढ़ के पूर्व प्रधान रमेश सैनी, देहरादून से निर्दलीय मेयर का चुनाव लड़ चुके विजय प्रसाद भट्टराई, भारतीय सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर इंजीनियर कृपाल सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अनिल श्रीवास्तव, किसान नेता राजू तोमर, इंडियन किसान यूनियन के देहरादून महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुधीर चौधरी, प्रदेश सचिव फारुख चौधरी, राव शौकिन अहमद, देहरादून के नायब शहर काजी डॉ. अशरफ उल कादरी, हाजी सुलेमान, हाजी इरफान मलिक, सोमेश कश्यप, राम प्रसाद, कुरैशी ताम्रेज, मलिक राव, वसीम अहमद, शिवोहम सजवाण, रोहित नेगी, प्रियांशु ध्यानी, मोहित उपाध्याय, शीला श्रीवास्तव, सौरव सिंह, अमन सिंह, निशांत सिंह, अनुज गुसाईं, मनीष, अंकुश राणा, विकास नेगी, अभिजीत कोटनाला, पंकज पंवार, निखिल सिंह, राजन शर्मा, रूपेश कश्यप, दीपक, आयुष सेमवाल, सोमेश, सूरज सिंह, जितिन कपूर, प्रमोद कला, त्रिलोक खर्कवाल, रितेश सिंह, अजय रावत, दुष्यंत सिंह, गणेश अधिकारी, रोहित सिंह, गौतम नौटियाल आदि शामिल रहे।इस अवसर पर रामकुमार वालिया के समर्थन में कांग्रेस एससी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक नानक चंद, प्रदेश प्रवक्ता मंजू त्रिपाठी, वसीम अहमद तथा महानगर उपाध्यक्ष अमन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

2 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

32 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago