चीन सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियां जल्द बिजली की रोशनी से जगमगाएंगीं – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*चीन सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियां जल्द बिजली की रोशनी से जगमगाएंगीं*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली जिले से लगे चीन सीमा क्षेत्र की अग्रिम चौकियां जल्द बिजली की रोशनी से जगमगाएंगीं। ऊर्जा निगम की ओर से अग्रिम चौकियों तक बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई है।ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने वर्ष 2025 तक सीमा क्षेत्र की चौकियों तक बिजली पहुंचाने का दावा किया है।केंद्र सरकार की ओर से सीमा क्षेत्रों को बिजली, सड़क व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया जा रहा है। चमोली जिले के नीती व माणा घाटी के अंतिम गांवों को वाइब्रेंट विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है जबकि सीमा पर स्थित सेना व आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों को भी सुविधाओं से लैस करने की योजना पर काम चल रहा है।इसी के तहत संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) से अग्रिम चौकियों को बिजली से जोड़ने का काम चल रहा है। चमोली के ऊर्जा निगम की ओर से बीते अक्तूबर माह में नीती व माणा घाटी में स्थित सेना व आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों तक बिजली पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था।ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि अग्रिम चौकियों तक बिजली पहुंचाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। बजट मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। चीन सीमा क्षेत्र के माणा पास, घस्तोली, रत्ताकोणा, सुमना, रिमखिम, लपथल और गैलडूंग चौकियों तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

44 minutes ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

1 hour ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

2 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

3 hours ago