दून में सरेआम युवक के अपहरण की कोशिश, चार आरोपी गिरफ्तार

देखें वीडियो, डीआईटी के पास से युवक को जबरदस्ती कार में बैठा कर भागे अभियुक्त
अवैध पिस्टल बरामद,लेनदेन का विवाद
देहरादून। राजपुर-मसूरी रोड पर सरेआम युवक के अपहरण की कोशिश की घटना से हड़कंप मच गया। कई लोगों की मौजूदगी में डीआईटी के पास से युवक को जबरदस्ती कार में बैठा कर भाग रहे अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेनदेन के विवाद में यह घटना हुई।
पुलिस की ओर से घटना का विवरण
प्रात कंट्रेाल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी रोड पर डीआईटी के पास से कुछ व्यक्ति एक युवक के साथ मारपीट कर उसे जबरदस्ती बलपूर्वक अपनी हरियाणा नम्बर के क्रेटा कार संख्या- एच0आर0-07-एडी-6765 में ले जा रहे हैं, उक्त सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथ घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की फुटेजों को प्राप्त किया गया।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को उक्त संदिग्ध वाहन की धरपकड हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बैरियर लगाकर सघन चैकिंग के निर्देश दिये गये। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही तथा प्रभावी चैकिंग के चलते घटना के 15 मिनट के अन्दर ही पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध वाहन को चैकिंग के दौरान यूक्लिपटिस चौक पर रोक लिया गया।

मौके पर कार के अन्दर पांच व्यक्ति बैठे हुए थे, कार सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम दुर्गेश पुत्र राजेश कुमार, निवासी ग्रा0 संगरोली थाना डांड जिला कैथल हरियाणा उम्र 27 वर्ष हाल निवासी फ्लैट नम्बर 02 आर्केडिया हिल लाक्स मसूरी रोड देहरादून बताया गया, उक्त चारों व्यक्तियों से पुरानी पहचान होने की बात बताते हुए पैसो के आपसी लेन-देन के चलते उनके द्वारा उसे राजपुर क्षेत्र से जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की जानकारी दी, जिस पर पुलिस द्वारा कार सवार चारों व्यक्तियों को मौके से हिरासत में लिया गया।
जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम 01- संदीप कुमार पुत्र कृष्ण लाल, 02- जसवीर पुत्र श्रीचन्द, 03- कुलदीप पुत्र जीता राम तथा 04- राहुल पुत्र सुभाष राणा बताया गया। पूछताछ में अभियुक्त संदीप कुमार द्वारा बताया गया कि दुर्गेश कुमार से उनकी पुरानी जान पहचान थी तथा उसके द्वारा वर्ष 2018 में उसके भाई को विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रू0 लिये थे तथा वर्ष 2019 में जब उसके भाई को यूएस में पीआर (ग्रीन कार्ड) मिला तो उक्त 18 लाख रू0 दुर्गेश को वापस मिल गये, जिसे दुर्गेश ने उन्हें वापस करने थे, पर दुर्गेश से पैसे वापस मांगने पर पहले तो वह टालमटोल करता रहा, उसके बाद अचानक गायब हो गया, जिसकी उनके द्वारा काफी लम्बे समय से तलाश की जा रही थी।
आज अभियुक्तों को उसके मसूरी रोड स्थित एक फ्लैट में रहने की जानकारी मिली तो अभियुक्त उससे अपना पैसा वापस मांगने देहरादून आये तथा डीआईटी कालेज के पास खाना खाने के दौरान दुर्गेश पर उनकी नजर पडी, जिससे पैसा वापस मांगने के दौरान दुर्गेश द्वारा उन पर अपने पास पहले से रखी पिस्टल दिखाई गई, जिस पर अभियुक्तों द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जोर जबरदस्ती से अपने साथ ले जाया गया था।
मौके से पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति दुर्गेश की तलाशी में उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद की गई। घटना के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा स्वंय वादी बनकर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 137 (2)/115(2)/191(2)/127(2) भा0न्या0सं0 के तहत तथा अपहृत व्यक्ति के पास से अवैध पिस्टल बरामद होने पर उसके विरूद्ध 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराते हुए सभी पांचो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
01- संदीप कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासीरू ग्रा0 पोपडा थाना असन्ध जिला करनाल हरियाणा उम्र 30 वर्ष02- राहुल पुत्र सुभाष राणा निवासीरू ग्रा0 साम्भाली, थाना निगदु जिला करनाल हरियाणा उम्र 30 वर्ष03- जसवीर पुत्र श्रीचन्द, निवासीरू ग्रा0 साम्भाली, थाना निगदु जिला करनाल हरियाणा उम्र 36 वर्ष04- कुलदीप पुत्र जातीराम निवासीरू ग्रा0 उपनाला थाना असन्ध जिला करनाल हरियाणा उम्र 27 वर्ष05- दुर्गेश पुत्र राजेश कुमार निवासीरू ग्रा0 संगरोली थाना डाण्डा जिला कैथल हरियाणा उम्र 27 वर्ष हाल निवासीरू फ्लैट नम्बर 02 आर्केडिया हिल लाक्स मसूरी रोड देहरादून
बरामदगी01- घटना में प्रयुक्त क्रेटा वाहन संख्या एच0आर0-07-एडी-676502- एक अवैध पिस्टल

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

देहराखास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में प्राधिकरण की कार्रवाई देहरादून-…

53 minutes ago

त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किए जाएँ कोल्ड स्टोरेज कोल्ड स्टोरेज संचालन के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट

हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा   मुख्यमंत्री…

2 hours ago

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद

ऋषिकेश। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

2 hours ago

उत्तराखंड में बिन बुलाया मेहमान बना मगरमच्छ, गेट के बाहर कर रहा था इंतजार, मची अफरातफरी – myuttarakhandnews.com

पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…

8 hours ago

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक की मौत, दूसरा का कटा पैर – myuttarakhandnews.com

रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…

8 hours ago