सड़क पर दबंगई पड़ी भारी, वायरल वीडियो के चार आरोपी सलाखों के पीछे –

 
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर कानून-व्यवस्था भंग करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। नंदा की चौकी क्षेत्र में हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर लड़ाई-झगड़ा, हुड़दंग और लोक शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लिया गया, जिसमें कुछ युवक नंदा की चौकी के पास सड़क पर मारपीट करते दिखाई दे रहे थे।
मामले में नखतपुर कोटड़ा संतूर निवासी लक्ष्मण सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी प्रेमनगर क्षेत्र के निवासी हैं। उनके वाहनों की आपस में टक्कर हो जाने के बाद कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में दोनों पक्षों के अन्य साथियों के मौके पर पहुंचने पर मारपीट में बदल गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
आरोपी:,निशांत (23), निवासी पुरानी मिठ्ठी बेरी, प्रेमनगर, वंश कुमार (21), निवासी केहरी गांव, प्रेमनगर, नीरज वर्मा (26), निवासी ओल्ड मिठ्ठी बेरी, प्रेमनगर, हर्ष (26), निवासी पुरानी मिठ्ठी बेरी, प्रेमनगर
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनवर सिंह नेगी, कांस्टेबल पंकज, कांस्टेबल अरशद तथा कांस्टेबल अमरिंदर शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

6 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

8 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

8 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

9 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

9 hours ago