मसूरी : उत्तराखंड ममसूरी में जाम से निजात के लिए चार रोपवे प्रोजेक्ट की योजना बनाई जा रही है। गुरुवार को यूकेएमआरसी कंपनी ने इस योजना का प्रेजेंटेशन दिया। कंपनी ने बताया कि मसूरी के पर्यटक स्थलों को सीधे रोपवे से जोड़ने का प्रोजेक्ट बनाया गया है।
कौन से इलाके जोड़े जाएंगे?इस योजना में लाइब्रेरी गांधी चौक से जार्ज एवरेस्ट तक 3.710 किमी, लाइब्रेरी चौक से लाल टिब्बा तक 2.830 किमी, कैमल बैक रोड से कैंपटी फॉल तक 4.670 किमी और किंक्रेग पार्किंग से चिक चॉकलेट तक 2.30 किमी को रोपवे प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। कंपनी ने जार्ज एवरेस्ट से भद्राज मंदिर तक को भी प्रोजेक्ट में रखा है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
एनओसी का इंतजारकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण, एनजीटी, वन विभाग, जल संस्थान, विद्युत, एमडीडीए, छावनी और निजी भूमि से जुड़े मुद्दे सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को तभी शुरू किया जाए जब सभी से एनओसी मिल जाए। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि इस योजना से लंढौर और कैमल बैक रोड के इलाके प्रभावित होंगे। वहां के कारोबारियों व अन्य लोगों से वार्ता करनी होगी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उत्तराखंड मेट्रो रेल बृजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मसूरी के लिए रोपवे का प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय लोगों और विभागों से वार्ता की जा रही है।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…