जालसाजों ने चली चाल, डीएम ऑफिस में ही कर दी फर्जी नियुक्ति





देहरादून डीएम ऑफिस में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की फर्जी नियुक्ति
जिलाधिकारी ने एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश
देहरादून। फर्जीवाडा के जालसाजों ने अब डीएम के ऑफिस तक घुसने की कोशिश की है गनीमत रही कि उनके फर्जी कामों की भनक समय रहते डीएम को लग गई जिसके बाद डीएम ने सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है। दरअसल देहरादून की एक युवती डीएम कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए।
क्या है मामलादरअसल देहरादून के रायपुर में रहने वाले जगदीश सिंह ने एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शिवानी मुयाल को नौकरी दिलाने के लिए अवनीत भट्ट नाम के एक व्यक्ति ने डीएम के फर्जी हस्ताक्षर वाला पहचान पत्र दिखाकर जिलाधिकारी कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।
जैसे ही मामलें की जानकारी जिलाधिकारी सोनिका को हुई उन्होंने अपर जिलाधिकारी को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 420,467,468,471 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

3 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

3 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago