देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नसों की बीमारियो की जांच हेतु निःशुल्क प उपचार उपलब्ध है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना चीर-फाड़ किये पिन होल तकनीक द्वारा बडी धमनी का सफल उपचार उपलब्ध है। इस निःशुल्क परिधीय धमनी रोग शिविर का आयोजन सोमवार 11 दिसंबर से गुरुवार 15 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के तीन वरिष्ठ इंटरवेन्शनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत सारडा, डॉ.महेन्द्र बिन्ड व डॉ.रोहित शर्मा शिविर में रोगियों को निःशुल्क परार्मश देंगे। ऐसे सभी रोगी जिन्हें पेरिफेरल आर्टरी डीजीज जैसे हाथ व पैरो में कमजोरी व दर्द, हाथ पैर और उॅगालियों में न ठीक होने वाले जख्म, त्वचा का रंग काला होना, दुसरे पैर की तुलना में एक पैर का ठंडा होना, पैर की उंगलियों के नाखुन खराब होना, पैरों पर बालों का नहीं उगाना इत्यादि लक्षण हो वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ ले सकते है।
कृपया परिधीय धमनी रोग शिविर के लिए निम्नलिखित नंबर 01356672350 / 8279839314 पर पंजीकरण करें। डॉ प्रशांत सारडा ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना चीर-फाड किये सफल इलाज पिन होल तकनीक द्वारा बडी धमनी का सफल उपचार उपलब्ध है। उन्होनें बताया कि सीजीएचएस, एसजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी, आयुष्मान के लाभार्थियो का उपचार भी पिन होल तकनीक के अंतर्गत किया जा रहा है।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…