महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जाॅचें की गईं और फ्री दवाईयां भी बांटी गई – my uttarakhand news

उत्तराखंडस्वास्थ्य
by cradminAugust 22, 2025August 22, 2025012

Share0

देहरादून। “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी उद्देश्य को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर 353 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच सेवाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व को और गहराई से समझा।फुलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोना बाली ने किया। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को न केवल परामर्श दिया, बल्कि ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी आवश्यक जांचें भी पूरी तरह निःशुल्क कीं। साथ ही रोगियों को आवश्यकता अनुसार दवाइयाँ भी मुफ्त प्रदान की गईं।शिविर में चिकित्सा परामर्श देने वाले प्रमुख डॉक्टरों में मेडिसिन विभाग से डॉ. मो.राशिद एवं डाॅ आरजू गोयल, शिशु रोग विभाग से डॉ. रजनी गुर्जर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. सिमरन डांग, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपांक चैधरी, ईएनटी विभाग से डॉ. दीक्षा लोहानी, सर्जरी विभाग से डॉ. अरुण, तथा नेत्र रोग विभाग से डॉ. राजेश्वर सिंह ने चिकित्सकीय परामर्श दिया।कॉलेज की प्रधानाचार्या मोना बाली ने कहा “यह स्वास्थ्य शिविर केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भावना का प्रतीक है। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं। उनका यह कार्य आज की पीढ़ी को सेवा और सहयोग की राह पर आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है।” शिविर को सफल बनाने में शीतल, गीता कुमार, सुधा रानी, विजय लक्ष्मी, पूनम कन्नोजिया, बीना सहितश्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी का विशेष योगदान रहा।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

10 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

31 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

52 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago