देहरादून I समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग जनों के पुनर्वास एवं सर्वांगीण विकास में कार्यरत संस्था के द्वारा उत्तराखंड सक्षम के अंतर्गत धीमहि दिव्यांग सेवा केंद्र का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 28 अप्रैल को होगा I इस शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे I
सक्षम संस्था के प्रान्त अध्यक्ष ललित पंत व सह सचिव अनन्त मेहरा ने संयुक्त रूप से आज यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में शिविर के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर विज्ञान धाम के सामने स्थित आडवाणी स्कूल परिसर झाझरा में 28 अप्रैल को शुभारंभ हो रहा है। इस शुभारंभ के अवसर पर एक विशाल शिविर का आयोजन किया जा रहा है I उन्होंने कहा कि इस शिविर में दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र के अतिरिक्त जन सामान्य वृद्धजन जन आदि सभी लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर समाज कल्याण तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीम के अतिरिक्त अन्य विशेषज्ञ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ मानसिक रोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजी विशेषज्ञ, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट, स्पीच थैरेपिस्ट, सहायक उपकरण परीक्षण हेतु एलिंको की टीम, विशेष शिक्षक जो विभिन्न दिव्यांगताओं के क्षेत्र में शैक्षिक पुनर्वास का कार्यरत हैं, की व्यवस्था की गई है। ऐसे में “सक्षम” का मुख्य उद्देश्य समाज के दिव्यांग वर्ग को पुनर्वास संबंधी सुविधा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उत्तराखंड के ऐसे समस्त संस्थाएं जो दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं अथवा दिव्यांग बच्चों के स्कूल संचालित कर रही हैं को भी आग्रह किया गया है कि उनके यहां अध्यनरत बच्चों के उपयोग में आने वाली टीएलएम किट तथा अन्य सहायक उपकरण की व्यवस्था भी एलिम्का के माध्यम से परीक्षण करने के उपरांत की जाएगी।
उन्होंने बताया कि धीमहि प्रकल्प दिव्यांग सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य मानसिक दिव्यांगता से पीड़ित ऐसे सभी दिव्यांगजन जिनका शैक्षिक पुनर्वास, शोघ हस्तक्षेप एवं पहचान, व्यावसायिक पुनर्वास, चिकित्सा पुनर्वास तथा उनके जीवन यापन में उपयोगी सभी आयामों खेलकूद, उनके अधिकार, रोजगार, स्व रोजगार, व्यावसायिक प्रशिक्षण की व्यवस्था किया जाना है। यह केंद्र वर्तमान में डेकेयर जबकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर आवासीय भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से समाज के लिए सक्षम निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा मुख्य रूप से इस समन्त कार्य के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे दिव्यांग संग हनुमान चालीसा पाठ के साथ होगा।
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…