उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में इन मरीजों को फ्री इलाज, धामी सरकार की यह खास तैयारी – Uttarakhand

These patients will get free treatment in government hospitals of Uttarakhand, this is a special preparation of Dhami government

These patients will get free treatment in government hospitals of Uttarakhand, this is a special preparation of Dhami governmentThese patients will get free treatment in government hospitals of Uttarakhand, this is a special preparation of Dhami governmentThese patients will get free treatment in government hospitals of Uttarakhand, this is a special preparation of Dhami governmentइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में किडनी के सभी रोगियों का डायलिसिस सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की निशुल्क डायलिसिस योजना की समीक्षा की।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड के सभी तेरह जिलों में डायलिसिस के कुल 19 सेंटर चलाए जा रहे हैं, जहां 153 डायलिसिस मशीनों के जरिए पीपीपी मोड पर बीपीएल एवं गोल्डन कार्डधारक मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है।जबकि, एपीएल मरीजों को रियायती दरों पर इलाज की सुविधा मिल रही है। इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड का कोई भी किडनी रोगी इलाज के लिए परेशान न हो, यह सुनिश्चित कराया जाए।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही इस योजना का मकसद है कि हर जरूरतमंद को अपने आसपास के अस्पताल में इलाज मिल जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना में किसी तरह की डुप्लीकेसी न हो, यह भी सुनिश्चित करवा लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किडनी रोगियों का शत-प्रतिशत कवरेज अनिवार्य रूप से होना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks