रोजगार से अंकिता भंडारी प्रकरण तक कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा –

देहरादून। कांग्रेस ने भाजपा पर युवाओं, सैनिकों और उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को संवाद कार्यक्रम करने से पहले प्रदेश के युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला और अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं तथा पूर्व सैनिकों की चिंताओं का समाधान कौन करेगा, भाजपा को इन सवालों पर अपना स्पष्ट रुख बताना चाहिए।कांग्रेस ने नितिन नवीन के युवाओं और सैनिकों के साथ प्रस्तावित संवाद को लेकर कहा कि प्रदेश की जनता केवल संवाद नहीं, बल्कि अपने सवालों के ठोस जवाब चाहती है। पार्टी ने सैन्यधाम से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों और भाजपा नेता गणेश जोशी के चुनावी लाभ संबंधी कथित बयान को लेकर भी भाजपा से स्पष्टीकरण मांगा।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज करने वाली सरकार अब संवाद का दिखावा कर रही है। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी के युवा संवाद की नकल करने मात्र से राहुल गांधी जैसा युवाओं से जुड़ाव और जनविश्वास हासिल नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं की ओर से राहुल गांधी के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल की जा रही ‘राहुल मियां’ जैसी भाषा को भी राजनीतिक हताशा का संकेत बताया।कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस कथित बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें कांग्रेस पर ‘तिल का ताड़’ बनाने का आरोप लगाया गया था। पार्टी ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण कांग्रेस के लिए कोई छोटा मुद्दा नहीं, बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान, सम्मान और अस्मिता से जुड़ा सवाल है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को पार्टी लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना विपक्ष का लोकतांत्रिक दायित्व है और कांग्रेस युवाओं के रोजगार, सैनिकों की चिंताओं तथा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगती रहेगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…

6 hours ago

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

8 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

9 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

10 hours ago