मुख्यमंत्री ने गरुड़ (बागेश्वर) में चुनावी जनसभा में भाजपा को जिताने की अपील की
इस वर्ष पहली बार राम नवमी, भगवान राम अपने घर में मनाएंगे- मुख्यमंत्री
कांग्रेस फिर से भारत को भ्रष्टाचार के दलदल में डुबाना चाहती है- मुख्यमंत्री
वंशवादी के साथ महिला विरोधी है कांग्रेस- मुख्यमंत्री
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रामलीला मैदान, गरुड़ (बागेश्वर) में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभा में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश से सभी के लिए अपना प्रणाम और राम राम भेजा है। उन्होंने कहा अजय टम्टा ने निरंतर क्षेत्र की सेवा की है, क्षेत्र के कामों को आगे बढ़ाया है। भारत सरकार में अजय टम्टा ने हमेशा क्षेत्र की पैरवी की है। उन्होंने कहा जितने वोट जनता अजय टम्टा को देगी, वो हर वोट मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत विश्व की बड़ी शक्ती के रूप में आगे बढ़ा है। दुनिया में भारत का डंका बजा है। विश्व को आज हर बड़ी घटना पर भारत के रुख का इंतजार रहता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज हमारा देश विकास और आत्मनिर्भरता की नई बुलंदी को छू रहा है। पिछले 10 सालों में देश में सड़कों, अस्पतालों, विश्वविद्यालयों का निर्माण बड़े स्तर पर हुआ है। भारत विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत पूरी दुनिया के सामने विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के कल्याण हेतु कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा निश्चित ही गरुड़ बागेश्वर क्षेत्र 19 अप्रैल को मतों का नया रिकॉर्ड बनाएगा। उन्होंने कहा मोदी ने जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना शुरु कर अपनी गारंटियाँ पूरी की हैं। जिससे देश के करोड़ों लोगों के जीवन में खुशहाली का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित मे कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 का अंत किया है। देश में सी.ए.ए. लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। इस वर्ष पहली बार राम नवमी, भगवान राम अपने घर में मनाएंगे। आज भारत की सेना सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है। महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का सेना से विशेष लगाव है। दशकों बाद वन रैंक – वन पेंशन की मांग को पूरा किया गया है। सैनिकों को अच्छे वस्त्र और शस्त्र देने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार शहीदों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जनता ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाई। चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई की है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा जितनी नौकरियां 22 साल में दी गई, उतनी नौकरियां बीते 2 साल दी है। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कड़े कानून लागू करने के साथ ही राज्य सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण हेतु महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना उत्तराखंड आयुष्मान योजना, वृद्धा पेंशन योजना, गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त गैस रिफिल, होम स्टे योजना, घसियारी कल्याण योजना शुरु की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बागेश्वर विधानसभा सहित पूरे जिले में सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल में कई कार्य किए हैं। उन्होंने कहा दिसंबर 2023 में बागेश्वर में लगभग 42 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था। इसके साथ सितंबर 2022 में बागेश्वर विधानसभा में 22 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया था। रोडवेज डिपो और रोडवेज कार्यशाला का कार्य प्रगति पर है। खोली में 100 बेड की क्रिटिकल यूनिट के निर्माण का कार्य गतिमान है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में अनेकों पेयजल योजनाओं का निर्माण हुआ है। किसान भाइयों की सुविधा के लिए 8 जगहों पर सिंचाई लिफ्ट योजनाओं का निर्माण करवाया गया है। इसके साथ भी कई महत्त्वपूर्ण कार्य जारी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत और राज्य में चहुंमुखी विकास हो रहा है। लेकिन कांग्रेस फिर से भारत को भ्रष्टाचार के दलदल में डुबाना चाहती है। पिछले 10 सालों से देश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया, जिससे कांग्रेसी भ्रष्टाचार करने के लिए तड़प रही है। उन्होंने कहा एक ओर हम समान नागरिक संहिता की बात कर रहे हैं तो सत्ता की भूखी कांग्रेस शरिया कानून लगाने की बात कर रही है। लेकिन देश की जनता जागरुक हो चुकी है, कांग्रेस की दाल नहीं गलेगी। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। चुनाव हारने के बाद ये ईवीएम को दोष देंगे। उन्होंने कहा विपक्ष ने मोदी को रोकने के लिए मिलकर ठगबंधन बना लिया है। उन्होंने कहा एक तरफ मोदी हैं जो पूरे देश को एक परिवार की तरह मानते हैं, दूसरी तरफ वंशवाद की जननी कांग्रेस है जो एक परिवार को ही तवज्जो देती है। उन्होंने कहा कांग्रेस वंशवादी के साथ महिला विरोधी भी है।
मुख्यमंत्री ने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि आगामी 19 अप्रैल को सभी ने मिलकर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को पुनः विजयी बनाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देंना है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, लोकसभा संयोजक शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…