Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

तंज से तोहफे तक, सीएम धामी ने अपने खेत का चावल पूर्व सीएम हरीश रावत को दिए भेंट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में शुक्रवार को एक सौहार्दपूर्ण और भावनात्मक पल देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं अपने खेत में उगाए धान से बने चावल लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के घर पहुंचे और उन्हें भेंट किया।
 
कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री धामी ने अपने खेत में हल चलाकर धान की रोपाई की थी। उस समय इस पर सियासी तंज भी कसा गया था। लेकिन अब उसी खेत के चावल को उपहार स्वरूप भेंट कर मुख्यमंत्री ने राजनीति में आत्मीयता और सम्मान की मिसाल पेश की।
 
मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को पूर्व सीएम हरीश रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने उन्हें अपने खेत में उत्पादित चावल भेंट किए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट किसानों की मेहनत, उत्तराखंड की कृषि संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का प्रतीक है। इस मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है

Post Views: 2

Post navigation

Exit mobile version