पहाड़ से लेकर मैदान तक उमसभरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, 35.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

गुरुवार को दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से भीषण गर्मी महसूस की गई। दून का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि बीते बुधवार को दर्ज किए गए 35.8 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक है। जबकि, बुधवार को ही 23 वर्ष में सितंबर में सर्वाधिक तापमान का रिकार्ड कायम कर लिया था। इससे पहले केवल वर्ष 2020 में पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते एक सप्ताह के भीतर प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में दो से छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। सितंबर में दून का आल टाइम रिकार्ड (36.6 डिग्री सेल्सियस) वर्ष 1976 में दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने से लेकर आसमान साफ रह सकता है। नौ से 12 सितंबर के बीच प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं।
शहर, अधिकतम, न्यूनतम तापमान 
देहरादून, 35.9, 24.6
ऊधमसिंह नगर, 36.0, 26.1
मुक्तेश्वर, 24.2, 16.0
नई टिहरी, 27.7, 17.4

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

24 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

45 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

52 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

1 hour ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago