Uttarakhand Weather Update Today: उत्तराखंड में सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. भीषण ठंड की वजह से पिथौरागढ़ और चमोली में नदी-नाले जम गए है. तो वहीं, पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक फिलहाल मौसम पूरी तरह स्थिर बना हुआ है. आज, 7 दिसंबर को तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं.
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगाप्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हो रहा है. वहीं, न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जा रहा है. उत्तराखंड में आज से अगले 72 घंटे में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी. नैनीताल में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 सेल्सियस तक गिर जाएगा. वहीं, सुबह के समय घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.
पहाड़ों में बारिश और बर्फबारीउत्तराखंड में दिन में धूप से राहत है, लेकिन रातें ठंडी हो रही हैं. देहरादून में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है. मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी. मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में गिरावट आ सकती है
जानें तापमान का हालदेहरादून में रात का पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जिससे रात के समय ठिठुरन काफी बढ़ गई है. रविवार को पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. चोटियों पर बर्फबारी और बारिश हो सकती है. शनिवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही. सुबह-शाम ठिठुरन रही.
मौसम लेगा करवटमौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को पर्वतीय जिलों में मौसम के करवट लेने का अनुमान जताया है. उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. हिमपात होने के आसार हैं इससे पहाड़ों में ठंड और बढ़ सकती है. राज्य के मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं.
औली में जमा नालाऔली क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शाम को धूप जाते ही तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है, तापमान में इतनी गिरावट हो रही है कि यहां स्कीइंग स्लोप में बहने वाला नाला जम गया. दरअसल बारिश नहीं होने से इलाके में सूखी ठंड पड़ रही है. रात को भारी मात्रा में पाला गिरकर जमने लगा है। इससे क्षेत्र में सुबह शाम को हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. औली में रात का तापमान माइनेस दो डिग्री तक जा रहा है. पिथौरागढ़ और चमोली में नदी-नाले जम गए हैं तो वहीं केदारनाथ में तापमान माइनस 14 और बद्रीनाथ में माइनस 11°C दर्ज किया गया है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक फिलहाल मौसम पूरी तरह स्थिर बना हुआ है.
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…
Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…
देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…
देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Bharatiya Janata Party candidate for the Rajya Sabha seat from…