हाथी के हमले में मारे गए छात्र का अंतिम संस्कार, घर में पसरा मातम – myuttarakhandnews.com

देहरादून/जौलीग्रांट : जंगल से होकर जाने की भूल एक परिवार पर भारी पड़ गई। हाथी के हमले में मारे गए छठवीं कक्षा के छात्र कुणाल का शुक्रवार को जौलीग्रांट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे का शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
 
गुरुवार शाम हुआ था हादसा
गुरुवार देर शाम कुणाल अपने माता-पिता के साथ कालू सिद्ध मंदिर के पीछे स्थित वन मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी सामने आ गया और उसने बच्चे पर हमला कर उसे पटक दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी।
 
अंत्येष्टि में भारी भीड़
शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को कोठारी मोहल्ला, जौलीग्रांट स्थित घर लाया गया।शव देखते ही परिवार और रिश्तेदार बेसुध हो गए।गांव के लोग भी नम आंखों से अंतिम विदाई देने पहुंचे।
 
वन विभाग ने राहत राशि दी, रास्ता किया बंद
हादसे के बाद वन विभाग की टीम लगातार परिवार के साथ रही।रेंजर एन.एल. डोभाल ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को राहत राशि का चेक सौंपा,पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में विभाग मौजूद रहे और अंतिम संस्कार की व्यवस्था में भी सहयोग दिया।
घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र
कालू सिद्ध–धन्याड़ी वन मार्ग के दोनों तरफ खाई खोदकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। वनकर्मियों की गश्त भी बढ़ा दी गई है।सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान एक वनकर्मी का हाथी से सामना हो गया था, लेकिन वह भागकर जान बचाने में सफल रहा।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…

3 hours ago

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…

3 hours ago

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का…

4 hours ago

Supplementary budget will accelerate development in U’khand: Mahendra Bhatt

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: BJP today expressed satisfaction over the passage of…

4 hours ago

SIT arrests 3 more in MBBS admission scam related to fake certificates

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…

5 hours ago