जिला सहकारी बैंक चमोली के गजेन्द्र सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष बने* –

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से सहकारिता क्षेत्र के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए गजेन्द्र सिंह रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। किसानों, छोटे कारोबारियों और ग्रामीणों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ सहकारी संस्थाओं को सशक्त किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बैंक के कामकाज में पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार और बैंक की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों व ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।गजेन्द्र सिंह रावत के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

धर्मपुर में भाजपा के भीतर फिर उठे असंतोष के स्वर –

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भीतर कार्यकर्ताओं की नाराजगी थमने का नाम नहीं…

26 minutes ago

नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

गणेश जोशी ने दिए जरूरी निर्देश हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगामी…

1 hour ago

जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही किया जाए भवन को जर्जर घोषित- जिलाधिकारी…

2 hours ago

नगर निगम देहरादून में 20 मनोनीत पार्षदों की सूची जारी, इन नामों पर लगी मुहर –

देहरादून। नगर निगम देहरादून में 20 मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति को लेकर सूची जारी कर…

14 hours ago