जुआ खेलने वाले 18 जुआरी गिरफ्तार, कई बड़े नेता भी शामिल
देहरादून में बीती रात पुलिस ने निजी अपार्टमेंट में चल रहे लाखों के जुए के खेल का भंडाफोड़ किया है। 18 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जिनमें कई बड़े नेता भी शामिल बताए जा रहे हैं।
देहरादून पुलिस ने किया 18 जुआरियों को गिरफ्तार
पुलिस को गोपनीय माध्यम से सूचना मिली थी कि कोतवाली नगर क्षेत्र में एक निजी अपार्टमेंट में बड़े स्तर पर अवैध जुआ संचालित हो रहा है। सूचना का संज्ञान लेते एसएसपी देहरादून ने क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। देर रात ही टीम ने सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट में दबिश दी।
BJP का पूर्व पार्षद शामिल
अपार्टमेंट के तृतीय तल पर स्थित एक फ्लैट में संचालित हो रहे हाईप्रोफाइल जुए का पर्दाफाश किया गया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से जुआ खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नगदी, ताश की गड्डियां और डाईस बरामद हुए हैं। आरोपियों में भाजपा का पूर्व पार्षद राकेश उर्फ तिनका निवासी रायपुर भी शामिल है।
देहरादून पुलिस ने किया 18 जुआरियों को गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
राकेश उर्फ तिनका निवासी रायपुर,(पूर्व पार्षद)
रोशन लाल बंसल निवासी झंडा बाजार (BJP नेता)
सुजल निवासी झंडा बाजार
निक्कू कुमार निवासी तिलक रोड
सन्नी पासवान निवासी ब्राह्मणवाला
प्रीतम निवासी ब्राह्मणवाला
सुनील निवासी नालापानी
इंतजार निवासी चंदन नगर
सौरभ जायसवाल निवासी लक्खीबाग
विकास कुमार निवासी झंडाबाजार
अरुण कुमार निवासी ऋषिनगर
मुकेश निवासी कावली रोड
वाजिद खान निवासी निरंजनपुर
सूरज पासवान निवासी ब्रह्मपुरी
सुबोध पासवान निवासी लक्खीबाग
दिलबर निवासी करणपुर
हरीश निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड
कादिर निवासी करगी
Post Views: 1
Post navigation
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है।…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा एवं पितृ पक्ष के चलते श्री…
Dinesh Arya, the BJP candidate, has been elected unopposed as a Rajya Sabha MP from…
देहरादून। परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के पावन सानिध्य में सकल…
देहरादून, एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार मुस्तैद…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Bharatiya Janata Party candidate for the Rajya Sabha seat from…