कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होगी।
नई टीम में प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को आगामी चुनावों में कांग्रेस की रणनीति और मैदान स्तर की तैयारियों का जिम्मा सौंपा गया है।
वहीं, अब तक प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे करण माहरा को पार्टी ने पूरी इज्जत के साथ कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee) के तौर पर जगह दी है। पार्टी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि माहरा ने संगठन को मजबूती देने में अहम योगदान दिया है।
पार्टी के इस निर्णय को आगामी चुनावों से पहले एक बड़ी रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे उत्तराखंड कांग्रेस को नए सिरे से ऊर्जा और दिशा देने की कोशिश की जा रही है।
भीमताल में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, मलबे में दबकर महिला समेत दो की…
पहाड़ी दुल्हन का दर्द देखकर भावुक हुए लोग, ढाई घंटे पैदल चलने के बाद उठाई…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…
Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau Dehradun, 20…