देहरादून,। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वैश्विक परिस्थितियों और पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के बीच ईंधन संरक्षण का संदेश देते हुए सादगी और जिम्मेदारी का उदाहरण प्रस्तुत किया। सोमवार को गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने अपने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को पेट्रोल-डीजल की बचत के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का जो संदेश देशवासियों को दिया गया है, वह वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट और युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि वह ईंधन एवं अन्य संसाधनों का संयमित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करे।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए यथासंभव दोपहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन अथवा साझा वाहनों का उपयोग करें। इससे न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी स्थानीय कार्यक्रमों एवं निकट दूरी के दौरों के लिए अधिकतम दोपहिया वाहन का उपयोग करेंगे, ताकि समाज में ईंधन बचत, सादगी और पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश पहुंचे। उन्होंने कहा कि संसाधनों का संरक्षण केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी आवश्यक है।
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…
“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…
13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…