नशीला पदार्थ खिलाकर घर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

दिल्ली में टैक्सी चलाने की आड़ में वारदातों को अंजाम देता था आरोपी, चोरी की नकदी और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद
देहरादून।बसंत विहार क्षेत्र में घर के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर ज्वैलरी और नकदी चोरी करने के मामले का दून पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दिल्ली निवासी नेपाली मूल के आरोपी दिनेश सुनार (27) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की गई 27,500 रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल अर्टिगा कार बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, 29/30 सितंबर की रात राज मार्केट, बल्लीवाला चौक निवासी महिपाल सिंह के घर में चोरी की घटना हुई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि दिल्ली की एक कंपनी के माध्यम से घर में काम करने के लिए बुलाए गए नौकर भरत थापा ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने साथियों के साथ घर से ज्वैलरी और नकदी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना बसंत विहार में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि वारदात में भरत थापा के साथ चार अन्य लोग भी शामिल थे और आरोपियों ने एचआर नंबर की एक कार का इस्तेमाल किया था। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू की। इसी क्रम में छह अक्तूबर की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी दिनेश सुनार को वारदात में इस्तेमाल कार संख्या HR55 BB1055 के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बसंत विहार क्षेत्र में घर के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी निशानदेही और तलाशी में चोरी की नकदी बरामद की।
 
टैक्सी की आड़ में साथियों को पहुंचाता था वारदात स्थल तक
 
पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और दिल्ली में टैक्सी चलाता है। पूछताछ में उसने बताया कि टैक्सी चलाने की आड़ में वह नेपाली मूल के अपने साथियों के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। उसके साथी पहले घर में काम करने के बहाने प्रवेश कर रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। दिनेश अपनी टैक्सी से साथियों को वारदात स्थल तक पहुंचाने और घटना के बाद उन्हें वापस ले जाने का काम करता था। इसके बदले उसे चोरी के माल में हिस्सा दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक, बसंत विहार की घटना के बाद साथियों ने उसे 50 हजार रुपये दिए थे। चोरी का माल बिकने के बाद बाकी हिस्सा देने की बात कही गई थी।
 
चार आरोपी अभी फरार
 
पूछताछ में पुलिस को भरत थापा के अलावा आदित्य, अभिषेक और एलेक्स के नाम सामने आए हैं। पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी के लिए गैर प्रांतों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। आरोपी के पास से 27,500 रुपये चोरी की नकदी रेडमी का सफेद रंग का मोबाइल फोन
गोल्डन रंग का आईफोन
वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की अर्टिगा कार संख्या HR55 BB1055 गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश सुनार पुत्र चंद्र सुनार निवासी पर्यावरण कॉम्पलेक्स, गली सी-33डी, बालाजी अपार्टमेंट, दिल्ली, उम्र 27 वर्ष। के रूप में हुई फरार आरोपी 1. भरत थापा पुत्र चंद्र बहादुर थापा, निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली, मूल निवासी नेपाल 2. आदित्य3. अभिषेक 4. एलेक्स पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी नेपाली मूल के हैं।


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

19 minutes ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

25 minutes ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

31 minutes ago

उत्तराखंड के 9 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…

37 minutes ago

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में लगे भूकंप के झटके – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर में भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. देहरादून: उत्तराखंड में एक…

43 minutes ago

विधानसभा चुनाव: अफसर करेंगे 12 हजार मतदान केंद्रों का निरीक्षण, जमा होंगे लाइसेंसी हथियार – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अधिकारी 12 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण…

48 minutes ago