13 वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड: उत्तराखंड के रामनगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है ,जहां एक 13 वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।किशोरी बाजार से वापस अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
ये घटना शुक्रवार को घटित हुई । मामला रामनगर के विकासखंड स्थित एक ग्रामीण क्षेत्र का है जब किशोरी को तीन युवक जबरदस्ती उसे खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घर लौटते समय हुआ दुष्कर्म
किशोरी अपनी एक सहेली के साथ बाजार से वापस अपने घर लौट रही थी कि तभी बीच रास्ते में तीन युवकों ने किशोरी को पकड़कर उसे जबरन एक खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना की पूरी जानकारी पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर दी और कर्रवाई की मांग करी।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस टीम और एफएफएल टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू करती है।साथ ही पुलिस द्वारा पीड़ित किशोरी के स्वास्थ्य परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और हड़कंप मचा हुआ है। वहीं तहरीर के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

Uttarakhand Roadways Strike: Employees Launch Indefinite Work Boycott Impacting Statewide Bus Services | Uttarakhand News Network

Commuters across Uttarakhand are likely to face significant travel disruptions as employees of the Uttarakhand…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु…

1 hour ago

Uttarakhand weather update: Orange alert for heavy rain in five districts of the state today | Uttarakhand News Network

The Meteorological Department has issued an ‘orange alert’ for heavy rainfall in certain areas across…

2 hours ago

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच…

2 hours ago