उत्तरकाशी। चैत्र माह प्रतिपदा और हिन्दू नववर्ष के अवसर पर गंगोत्री धाम मंदिर समिति की ओर से गंगोत्री धाम के कपाटोद्धाटन की तिथि और समय निश्चित कर लिया गया है। आगामी 30 अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर शुक्ल पक्ष में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि पंचांग गणना के अनुसार धाम के कपाट खुलने का समय और तिथि निर्धारित की गई है। मां गंगा की विग्रह डोली शीतकाली प्रवास मुखबा गांव से 29 अप्रैल को दोपहर में विधिवत पूजा पाठ के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। मां गंगा की विग्रह डोली पैदल करीब 15 किमी दूरी पर स्थिति भैरों घाटी में भैरव मंदिर पहुंचेगी। वहां पर रात्रि विश्राम के बाद 30 अप्रैल को सुबह गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।
देहरादून। दीपावली के पावन पर्व पर सेवा और समरसता की भावना को साकार करते हुए…
देहरादून। दिल्ली के राजघाट में अपनी बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को…
देहरादून, : भारत के सबसे भरोसेमंद फुटवियर ब्रांड बाटा इंडिया ने आज 30 सितंबर 2026…
Gangotri Highway Accident: पहाड़ों के बीच अचानक बेकाबू हुई इनोवा, नदी किनारे मिले चार शव,…
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब ऐसे मामले भी…
चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…