Categories: hindiUttarakhand

गंगोत्री-केदारनाथ चारधाम रूट खराब मौसम से होगी टेंशन! बारिश को लेकर अलर्ट, यह उत्तराखंड पूर्वानुमान – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। गंगोत्री-केदारनाथ समेत चारों धामों पर जाने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर है। मौसम को लेकर बारिश पर अपडेट सामने आया है। ऐसे में चारधाम यात्रा रूट पर खराब मौसम की वजह से तीर्थ यात्रियों को टेंशन हो सकती है।मौसम पूर्वानुमान में पांच जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान में अलर्ट जारी होने के बाद तीर्थ यात्रियों से अपील है कि चारधाम यात्रा पर जाने से पहले मौसम से जुड़ी सभी जानकारी जुटा कर ही यात्रा पर जाएं।आपको बता दें कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भूस्खलन या सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर गिरने की वजह से यातायात ठप हो जाता है। सड़क बंद होने की स्थिति पर दोनों ओर गाड़ियों की भारी लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से चारधाम यात्रा रूट पर जेसीबी को तैनात किया गया है। इसके अलावा, बीआरओ, पीडब्ल्यूडी, एसडीआरएफ सहित पुलिस फोर्स भी चौबीसो घंटे अलर्ट मोड पर है।विदित हो कि 10 मई से शुरू चारधाम यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। राजस्थान, एमपी, यूपी समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन करने को पहुंच रहे हैं।चारों धामों में से सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में भक्तों ने दर्शन किए हैं। चारधाम यात्रा रूट पर तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से जाम भी लग रहा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को तैनात कर ट्रैफिक को सुचारू किया जा रहा है।मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं इन जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी दिया गया है।अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अब तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस बीच, मौसम विभाग ने तीन जून को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों जबकि चार जून से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

26 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

32 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago