देहरादून में गैंग्सटर हत्याकांड का पर्दाफाश: दो गिरफ्तार, छह अभी हैं फरार – myuttarakhandnews.com

देहरादून। गैंग्सटर विक्रम शर्मा हत्याकांड के खुलासे में पुलिस को अहम सफलता मिली है। उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त कार्रवाई में मामले से जुड़े दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छह आरोपित अभी फरार हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 13 फरवरी को डालनवाला क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल में अज्ञात हमलावरों ने गैग्सटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। जांच में सामने आया कि मृतक झारखंड का कुख्यात अपराधी था और कई हत्या, रंगदारी व अन्य संगीन मामलों में शामिल रहा था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। जांच में पता चला कि तीन हमलावर बाइक से आए थे और वारदात के बाद सहस्रधारा क्षेत्र में वाहन बदलकर हरिद्वार की ओर फरार हो गए।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर झारखंड और ग्रेटर नोएडा तक छानबीन की, जिसके बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
रंजिश बनी हत्या कारणपूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या पुरानी आपराधिक रंजिश और वर्चस्व स्थापित करने की साजिश के तहत की गई थी। पुलिस के अनुसार हत्या की योजना लंबे समय से बनाई जा रही थी और इसके लिए आरोपितों ने अलग-अलग राज्यों में ठिकाने भी बनाए थे। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित हैं। सभी वांछित आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
गिरफ्तार आरोपितअक्षत ठाकुर उर्फ संजीव कुमार निवासी एमई स्कूल रोड बाबा बरूदा अपार्टमेन्ट फ्लैट नम्बर बी-1 जुगसलाई, जमशेदपुर, झारखंडराजकुमार निवासी गाराबास बाग बेड़ा, जमशेदपुर, झारखंडफरार आरोपितअंकित वर्मा निवासी टंगरा जिला जमशेदपुर झारखंडआशुतोष सिंह निवासी जमशेदपुर झारखंडविशाल सिंह निवासी गराबासा बाग बेड़ा जमशेदपुर झारखंडआकाश कुमार प्रसाद निवासी बाग बेड़ा जमशेदपुर झारखंडयशराज निवासी जमशेदपुर झारखंडजितेंद्र कुमार साहु निवासी पूर्वी सिंहभूम झारखंड

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks